boltBREAKING NEWS

अक्षत कलश व पत्रक पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूजन कर, शोभायात्रा निकाली

अक्षत कलश व पत्रक पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूजन कर, शोभायात्रा निकाली

पीपलूंद (दुर्गेश रेगर) । शाहपुरा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र में स्थित धौड़ नगरी मे अयोध्या से आए अक्षत कलश व पत्रक महादेव की नगरी में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। श्रीराम जन्मभूमि से आए अक्षत कलश का पूजन कर डीजे के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली।  रामलला की अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेने के लिए श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से निमंत्रण के लिए आए पीले चावल घर घर पहुंचाए जा रहे हैं। इसी दौरान धौड नगरी में स्थित खिरेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी मोहनपुरी महाराज सहित ग्रामीणों ने अयोध्या से आए अक्षत कलश को अपने सिर पर धारण कर गाजे-बाजे व डीजे के साथ में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा चारभुजा मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई निकाली गई। शोभायात्रा में आए हुए सभी सनातन धर्म प्रेमियों सहित भक्तों को निमंत्रण दिया गया।  जगह-जगह पर ग्रामीणों ने अक्षत कलश की पूजा अर्चना व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान महादेव मंदिर के पुजारी मोहनपुरी महाराज, बंटी प्रजापत, हरिओम गोस्वामी, भारत सिंह राणावत, पेंटर गोपाल वैष्णव, तेज सिंह मीणा, चारभुजा मंदिर के पुजारी प्रहलाद पाराशर, सहित इत्यादि ग्रामीण मौजूद रहे।